ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220829 WA0071 लोकदेवता बाबा रामदेवजी के मेले का आगाज़, जिला कलेक्टर ने पूजा अर्चना की Rajasthan News Portal इतिहास/ रोचक किस्से
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। खम्मा खम्मा ओ बाबा रुणिचे रा.. और जयकारों व भजनों की लहरियों के बीच लोकदेवता बाबा रामदेव की अवतरण तिथि भादवा-शुक्ला द्वितीया के उपलक्ष्य में आज अलसुबह मंगला आरती के साथ 638 वें रामदेवरा मेले का विधिवत रूप से शुभारम्भ हो गया। इस अवसर पर बाबा की समाधि के मस्तक पर स्वर्ण मुकुट प्रतिष्ठापन किया गया। जिला कलक्टर टीना डाबी ने साम्प्रदायिक सद्भाव का संदेश देते हुए बाबा की समाधि की विधि विधान से पूजा-अर्चना की एवं यहां आने वाले श्रद्धालुओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक भंवरसिंह नाथावत, नगर विकास न्यास जैसलमर की सचिव एवं मेला समन्वयक सुश्री सुनीता चौधरी, उपखंड अधिकारी पोकरण श्री राजेश विश्नोई, बाबा वंशज गादीपति भोमसिंह तंवर, सांकडा पंचायत समिति के प्रधान भगवत सिंह, नगरपालिका पोकरण के अध्यक्ष श्री मनीष पुरोहित, रामेदवरा सरपंच श्री समुन्दरसिंह तंवर ने बाबा रामदेव जी की समाधि की पूजा-अर्चना की एवं देश व प्रदेश में अमन चैन एवं खुशहाली की मंगल कामना की।


Share This News