ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20241023 101608 2 पुलिस महकमे में 180 अधिकारियों के तबादले Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। राजस्थान के पुलिस विभाग में 180 अधिकारियों के तबादले किये गए है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने उप पुलिस अधीक्षक (डीएसपी) स्तर के 180 अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए। इस आदेश के तहत कई जिलों में पुलिस प्रशासन का चेहरा बदल गया है, वहीं बीकानेर में भी कई महत्वपूर्ण पदों पर नए अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। बीकानेर में प्रहलाद राय को चुरू से बीकानेर लीव रिजर्व, हिमांशु शर्मा को नोखा से गंगाशहर वृताधिकारी, जरनैल सिंह को अजमेर से नोखा वृताधिकारी, शिवरतन गोदारा को जयपुर से बीकानेर शहर वृताधिकारी, राहुल यादव को श्रीगंगानगर से बीकानेर जीआरपी, श्रवण दास संत को बीकानेर से सहायक कमांडेंट 8वीं बटालियन आरएसी दिल्ली के पद पर भेजा गया है। सुभाष चन्द्र और सुभाष गोदारा को बीकानेर से हनुमानगढ़ में स्थानांतरित किया गया है। जबकि ओमप्रकाश गोदारा को बीकानेर से चुरू भेजा गया है। शालिनी बजाज को साइबर क्राइम अलवर से साइबर क्राइम बीकानेर का दायित्व सौंपा गया है।


Share This News