ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20240420 193244 scaled महाराजा डॉ करणी सिंह मेमोरियल व्याख्यान समारोह 21 को Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। महाराजा डॉ  करणी सिंह जी की 100वी जयंती के अवसर पर 21 अप्रैल को लालगढ़ पैलेस के दरबार हाल में महाराजा डॉ करणी सिंह मेमोरियल लेक्चर का आयोजन किया जाएगा। इसमें जोधपुर के महाराजा गजसिंह मुख्य अतिथि होंगे। आज बीकानेर के लालगढ़ पैलेस में संपादकों पत्रकारों से बातचीत में अर्जुन अवार्डी प्रिंसेस राज्यश्री कुमारी ने कहा कि समारोह में महाराजा गंगा सिंह विश्वविधालय  के कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित विशिष्ठ अतिथि तथा डॉ रीमा हुजा मुख वक्ता होंगे । राज्यश्री कुमारी ने बताया कि इस वर्ष नेशनल राइफ़ल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा दिल्ली में डॉक्टर करणी सिंह शूटिंग रेंज पर भी प्रतियोगिता हो रही है। शताब्दी वर्ष पर बीकानेर में अनेक कार्यक्रम व समारोह आयोजित किये जा रहे है। उन्होंने थंडर बोल्ट शूटिंग रेंज के स्वर्णिम इतिहास के बारे में भी बताया। महाराजा डॉ करणी सिंह का जन्म 21 अप्रैल 1924 को हुआ। वे महाराजा सार्दुल सिंह व कुंवरानी सुदर्शन कुमारी के पुत्र थे। कांफ्रेंस में महाराजा गंगा सिंहजी ट्रस्ट के सचिव हनुवंत सिंह व मुख्य समन्वयक गोविंद सिंह ने भी विचार रखे।


Share This News