ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20230715 181712 scaled सत्ता व प्रशासन में भागीदारी के लिए आंदोलन जारी रहेगा Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। परिवर्तन संस्था के तत्वावधान में प्रथम जिलाधिवेशन बीकानेर में कल, टाउन हॉल में आयोजित होने जा रहा है। पत्रकारों को जानकारी देते हुए उत्तर प्रदेश से आये संस्थापक विनोद अम्बेडकर ने बताया कि संस्था अपनी विचारधारा और उद्देश्य को लेकर पूरे देश में राष्ट्रीय अधिवेशन, सेमिनार, विचार गोष्ठी आदि के माध्यम से समाज में शिक्षा,स्वास्थ्य,रोजगार,व्यापार और सामाजिक एकजुटता से प्रशासन व सत्ता में भागीदारी के लिये जनजागृति कर आंदोलन चला रही है। इसी कड़ी में कल बीकानेर में एक अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है।

यहां से शुरूआत के बाद पूरे प्रदेश में इस प्रकार के अधिवेशन किये जाएंगे। जिसमें दलित समाज के स्वाभिमान एवं एकजुटता को लेकर मंथन किया जाएगा। अम्बेडकर ने कहा कि अधिवेशन के जरिये समाज प्रशासन व सता में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने तथा समाज के लोगों का हो रहा शोषण रोकने के लिये आवाज बुलंद की जाएगी। ताकि समाज के साथ हकमारी व शोषण का काम रोका जा सके। इस सम्मेलन में बड़ी संख्या में दलित व पिछड़े समाज के हजारों लोग शिरकत करेंगे।


Share This News