ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201210 WA0070 कोरोना विजेताओं से प्लाज्मा डोनेशन कर जीवन रक्षा का अनुरोध Rajasthan News Portal धर्म, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। पीबीएम के ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर देवराज आर्य एवं रोट्रैक्ट क्लब, बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मूंधड़ा ने बताया कि कोरोना महामारी से लड़ने हेतु कोरोना विजेताओं के द्वारा प्लाज़्मा डोनेशन की मुहिम निरंतर रूप से चलाई जा रही हैं। इसी कड़ी में पी.बी.एम. अस्पताल की ब्लड बैंक एवं रोट्रेकट क्लब, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में कोरोना विजेताओं को प्रेरित कर अधिक से अधिक प्लाज़्मा डोनेशन करवाने का अनुरोध कर जीवन रक्षा हेतु प्रेरित किया जा रहा हैं।

प्रकल्प संयोजक सी॰ए योगी बागड़ी एवं क्लब सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया की ब्लड बैंक के एच॰ओ०ड़ी डॉक्टर देवराज आर्य, ब्लड बैंक इंचारज सुरेंद्र प्रजापत, डॉक्टर अरुण भारती एवं रोट्रेकट क्लब के सदस्यों द्वारा प्लाज़्मा डोनेशन की मिशन जीवन रक्षा मुहिम को आगे बढ़ाते हुए बुक योर प्लाज़्मा डोनेशन डे के बैनर का विमोचन कर प्रकल्प आगे बढ़ाया गया है।कोरोना विजेता प्लाजमा डोनेशन हेतु अग्रिम रूप से तारीख एवं समय का निर्धारण कर सकते हैं।

रोट्रेकट क्लब, बीकानेर द्वारा पूर्व में भी ज़िला प्रशासन, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में मिशन जीवन रक्षा प्रकल्प के माध्यम से अब तक कूल 38 यूनिट प्लाज़्मा का डोनेशन करवाया जा चुका हैं।

इस अवसर पर क्लब सदस्यों में आकाश बेगानी, नितेश स्वामी, केशव बिहाणी एवं अन्य सदस्य रहे।


Share This News