ताजा खबरे
3c2a2d4b5c1921115a1ba35e7d1e0a1c पीबीएम अस्पताल में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, परिसर में हंगामा Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में आज पीबीएम अस्पताल में व्याप्त अव्यवस्थाओं, दवाओं की कथित कमी, सफाई व्यवस्था और नव निर्मित मूंधड़ा मेडिसिन विंग को शुरू करने की मांग को लेकर कांग्रेस जोरदार प्रदर्शन किया।

जिला कांग्रेस कमेटी (देहात) के अध्यक्ष बिशनाराम सियाग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता पीबीएम अस्पताल पहुंचे, जहां प्रशासन और कांग्रेस नेताओं के बीच तनातनी हुई। प्रदर्शनकारियों को एक साथ भीतर नहीं घुसने दिया। ऐसे में अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने अधीक्षक कार्यालय के सामने भारी भीड़ के बीच ज्ञापन फाड़ दिया। कहा, जनहित में आंदोलन तेज करेंगे। 

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उन्हें अस्पताल परिसर में प्रवेश कर अधीक्षक को ज्ञापन सौंपने से रोक दिया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के बीच विवाद बढ़ गया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा सौंपे जाने वाले ज्ञापन को फाड़ दिया गया, जिससे कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी फैल गई। जिला संगठन महासचिव प्रहलाद सिंह मार्शल ने बताया कि कांग्रेस कार्यकर्ता अस्पताल में व्याप्त कथित भ्रष्टाचार, मरीजों को दवाओं की अनुपलब्धता, सफाई व्यवस्था की बदहाली, विभिन्न वार्डों में सुविधाओं की कमी तथा लंबे समय से तैयार पड़े मूंधड़ा मेडिसिन विंग को शुरू करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। बिशनाराम सियाग ने कहा कि यदि पीबीएम अस्पताल की व्यवस्थाओं में जल्द सुधार नहीं किया गया और जनहित से जुड़े मुद्दों का समाधान नहीं हुआ तो कांग्रेस चरणबद्ध आंदोलन शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि मरीजों और उनके परिजनों की समस्याओं को लेकर पार्टी लगातार संघर्ष करती रहेगी। प्रदर्शन में जिला कांग्रेस पदाधिकारियों, ब्लॉक अध्यक्षों, अग्रिम संगठनों के प्रतिनिधियों, जनप्रतिनिधियों तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।


Share This News