ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20240126 094004 बीकानेर के अली-गनी को पदमश्री Rajasthan News Portal देश
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या को पद्म पुरस्कारों का ऐलान गुरुवार को किया गया है. इस बार, 132 पद्म पुरस्कारों को मंजूरी दी गई है, जिनमें पद्म विभूषण, पद्म भूषण, और पद्म श्री से सम्मानित हस्तियां शामिल हैं. सूची में पांच पद्म विभूषण और 17 पद्म भूषण के साथ दो युगल भी शामिल हैं. इसके अलावा, 110 पद्म श्री पुरस्कारों का भी ऐलान किया गया है. इस साल के पुरस्कार प्राप्तकर्ताओं में 30 महिलाएं शामिल हैं, और सूची में आठ विदेशी व्यक्तित्व भी हैं, जो एनआरआई, पीआईओ, और ओसीआई श्रेणी में शामिल हैं. इसके अलावा, नौ मरणोपरांत पुरस्कारों का भी ऐलान किया गया है. इससे पहले, 23 जनवरी को सरकार ने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कूर्परी ठाकुर को भारत रत्न से सम्मानित करने का ऐलान किया था. पद्म विभूषण प्राप्तकर्ताओं में पूर्व उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू और दक्षिण के अभिनेता चिरंजीवी भी शामिल हैं. राजस्थान के तीन हस्तियों को पद्म श्री मिले है. जो इस प्रकार है. 81 साल के जानकीलाल जिन्हें भीलवाड़ा के बहरूपिया बाबा कहा जाता है, बहरूपिया कलाकार हैं. अली मोहम्मद और गनी मोहम्मद – बीकानेर के तेजरासर गांव के रहने वाले इन दो भाईयों की ये जोड़ी ने संगीत के शोबे में ग़ज़ल संगीत के साथ मांड गायकी को राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाया है।


Share This News