ताजा खबरे
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 155 वाणिज्य कर विभाग के नोटिसों से मिले राहत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, मुंबई
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर जिला उद्योग संघ के अध्यक्ष द्वारकाप्रसाद पचीसिया, विनोद गोयल, दिलीप रंगा, नरेश मित्तल व अनंतवीर जैन ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, आयुक्त, वाणिज्य कर वाणिज्य कर विभाग राजस्थान, जयपुर व संयुक्त आयुक्त(प्रशासन), राज्य कर विभाग, बीकानेर को पत्र भिजवाकर कोरोना महामारी को देखते हुए वाणिज्य कर विभाग द्वारा वर्ष 2017-18 की वैट ऑडिट हेतु भिजवाए गए नोटिसों से उद्योग व व्यापार जगत को राहत प्रदान करने बाबत निवेदन किया। पत्र में बताया गया कि एक और तो जहां पूरा विश्व कोरोना महामारी से भयभीत है और पूरे भारत का उद्योग व व्यापार भयंकर मंदी की मार झेल रहा है, ऐसे समय में वाणिज्य कर विभाग धारा 27 में बिजनेस ऑडिट वर्ष 2017-18 के नोटिस जारी कर उद्यमी व व्यापारी में भय फैलाया रहा है।


Share This News