ताजा खबरे
IMG 20251120 WA0020 डॉ. टैस्सीटोरी : बीकानेर में दो दिवसीय ‘ओळू समारोह’ 22 व 23 को Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज बीकानेर। प्रज्ञालय संस्थान एवं राजस्थानी युवा लेखक संघ द्वारा गत साढे चार दशकों की सृजनात्मक एवं साहित्यिक आयोजन श्रृंखला के तहत राजस्थानी के पुरोधा महान् इटालियन विद्वान लुईजि पिऔ टैस्सीटोरी की 106वीं पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय ओळू समारोह का आयोजन किया जाएगा।
कार्यक्रम के संयोजक वरिष्ठ साहित्यकार कमल रंगा ने बताया कि ओळू समारोह के प्रथम दिन 22 नवम्बर शनिवार को प्रातः 11 बजे डॉ. टैस्सीटोरी की समाधि-स्थल पर पुष्पांजलि एवं राजस्थानी मान्यता पर केन्द्रित विचारांजलि का आयोजन होगा।

रंगा ने आगे बताया कि समारोह के दूसरे दिन 23 नवम्बर, 2025 वार रविवार को सांय ‘काव्य रंगत-शब्द संगत’ का आयोजन लक्ष्मीनारायण रंगा सृजन सदन में किया जाएगा। जिसमें नगर के विशेष आमंत्रित राजस्थानी, हिन्दी एवं उर्दू के कवि शायर अपनी प्रतिनिधि रचना का वाचन करेंगे।


Share This News