ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 95 बड़ी खबर-वृंदावन: ठाकुरजी के कपाट फिर से किये बंद Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर के द्वार श्रद्धालुओं के लिए सोमवार से निश्चितकाल तक बंद रहेंगे। भक्तों को अब फिर से इंतज़ार करना होगा। श्रद्धालुओं की भीड़ के दबाव के चलते मंदिर प्रबंधन ने रविवार को यह निर्णय लिया। ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व्यवस्था शुरू होने के बाद ही मंदिर के द्वार भक्तों के लिए खुलेंगे। जानकारी के अनुसार अब मंदिर में ठाकुर जी की पूजा-अर्चना सेवायत करते रहेंगे। जानकारी में रहे कि कोरोना वायरस के चलते विगत मार्च माह में लॉकडाउन के दौरान बांकेबिहारी मंदिर को बंद किया था। सात माह बाद 17 अक्तूबर को मंदिर खोला गया। एक दिन में चार सौ श्रद्धालुओं के दर्शन करने की व्यवस्था बनाई गई थी, लेकिन पहले ही दिन करीब 20 हजार लोग वृंदावन पहुंचे, जिनमें से अधिकांश लोगों ने रात तक दर्शन किए। कोविड-19 के निमयों का पालन नहीं हुआ। इसलिए फिर से कपाट अनिशिचित समय के लिए बंद हो गए।


Share This News