ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220701 184754 बीकानेर की इस नायिका को लेकर फिर आई खबर, अब लेगी तलाक ! Rajasthan News Portal मुंबई
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज मुम्बई। बीकानेर से निकलकर मुम्बई में एक मुकाम हासिल करने वाली चारु आसोपा अब तलाक लेगी। सुष्मिता सेन के भाई राजीव सेन और उनकी वाइफ चारू असोपा की शादीशुदा जिंदगी बुरे दौर में है. शादी के चंद दिनों बाद से ही राजीव और चारू के रिश्ते में आई दरार की खबरें जोरों पर बनी हुई हैं. लेकिन अब कपल के बीच की कड़वाहट इतनी ज्यादा बढ़ गई है कि बात तलाक तक पहुंच गई है।

इस बीच चारू असोपा ने अब अपने रिश्ते पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि वो अपने हसबैंड को काफी चांस दे चुकी हैं और अब वो आपसी सहमति से तलाक चाहती हैं. दूसरी ओर, राजीव सेन ने चारू पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपनी पहली शादी के बारे में उनसे छिपाया है. चारू असोपा ने Delhi Times संग बातचीत में अपनी शादी के बारे में बात करते हुए कहा- हर किसी को पता है कि हमारी शादी में पिछले तीन सालों से दिक्कतें आ रही हैं. जब से हमने शादी की है, मैंने हमेशा उन्हें मौके दिए हैं. पहले मैं अपने लिए देती थी और फिर मेरी बेटी के लिए. लेकिन एक चांस देते-देते तीन साल कब निकल गए मुझे पता नहीं चला।


Share This News