ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 51 पीएम मोदी 17 को आठ ट्रेनों को दिखाएंगे हरी झंडी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देश के विभिन्न भागों से गुजरात के केवडि़या जाने वाली आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर विदा करेंगे। केवडि़या में देश के पहले गृह मंत्री और लौह पुरुष माने जाने वाले सरदार वल्लभ भाई पटेल विशाल प्रतिमा है, जिसे स्टैच्यू ऑफ यूनिटी नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) की तरफ से शुक्रवार को जारी बयान में कहा गया है कि वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित इस कार्यक्रम में पीएम मोदी गुजरात से जुड़े और कई रेल परियोजनाओं का भी उद्घाटन करेंगे।वह ब्राड गेज लाइन और दभोई, चंदोद और केवडि़या के रेलवे स्टेशन के नए भवनों का भी उद्घाटन करेंगे। पीएमओ ने कहा है कि इन रेलवे स्टेशन की इमारतों को स्थानीय विशेषताओं को शामिल करते हुए खूबसूरत ढंग से डिजाइन किया गया है, साथ ही यात्रियों के लिए अत्याधुनिक सुविधाओं को भी उपलब्ध कराया गया है। ग्रीन बिल्डिंग सर्टिफिकेशन वाला केवडि़या देश का पहला रेलवे स्टेशन है। प्रधानमंत्री जिन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे, वो केवडि़या को वाराणसी, दादर, अहमदाबाद, हजरत निजामुद्दीन, रीवा, चेन्नई और प्रतापनगर से जोड़ेंगी।


Share This News