





Thar पोस्ट न्यूज। इस महीने में चौथी बार पेट्रोल की कीमतें बढ़ी है। एक बार फिर तेल कंपनियों ने आज यानी 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा कर दिया है। दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत ₹102.12 और डीजल की कीमत ₹95.20 हो गई है। 25 मई को पेट्रोल ₹2.61 प्रति लीटर और डीजल ₹2.71 प्रति लीटर महंगा। इस महीने 23 मई को पेट्रोल 87 पैसे, डीजल 91 पैसे महंगा किया गया था।19 मई को पेट्रोल और डीजल के दामों में एवरेज 90 पैसे की बढ़ोतरी की गई थी। 15 मई को भी कीमतों में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा किया गया था।

