





Thar पोस्ट न्यूज। आज नहर बंदी की खबर तेजी से वायरल हुई थी। लेकिन जलदाय विभाग ने एक नया आदेश जारी कर नहर बंदी को 12 अप्रैल से नहीं कर पांच दिन बाद होना बताया है। उल्लेखनीय है कि आज जिला प्रशासन ने एक आदेश जारी कर 12 अप्रैल से नहर बंदी के आदेश जारी किए थे। इस बारे में अधीक्षण अभियंता जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग वृत्त बीकानेर श्री खेमचंद सिंगरिया ने बताया कि इंदिरा गांधी नहर परियोजना विभाग की सूचना के अनुसार नहरबंदी लगभग पांच दिन बाद की जाएगी। यानि नहरबंदी 12 अप्रैल से लागू नहीं होगी। अतः इंदिरा गांधी नहर विभाग की सूचना के अनुसार ही भविष्य में जल वितरण की व्यवस्था में बदलाव किया जाएगा। वर्तमान में पेयजल वितरण व्यवस्था पूर्ववृत्त रहेगी। नया आदेश आगामी दिनों में जारी होगा।




