ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20200908 WA0081 मिशन जीवन रक्षा का आगाज़ Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। आज मिशन जीवन रक्षा का आगाज़ जिला कलेक्टर नमित मेहता ने किया। रोट्रेक्ट क्लब बीकानेर के अध्यक्ष गौरव मुंधडा एवं सचिव प्रशांत कल्ला ने बताया कि बीकानेर शहर में कोरोना के बढ़ते हुए प्रकोप से निजात पाने के लिए जिला प्रशासन, बीकानेर एवं रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के संयुक्त तत्वाधान में आज 8 सितंबर, को “मिशन जीवन रक्षा” का शुभारंभ जिला कलेक्टर नमित जी मेहता के कर कमलों से बैनर विमोचन से किया गया।प्रकल्प संयोजक सीए योगी बागड़ी एवं सह संयोजक पिंटू राठी ने बताया कि “मिशन जीवन रक्षा” के तहत जिला प्रशासन, बीकानेर एवं रोट्रेक्ट क्लब, बीकानेर के सदस्यों द्वारा कोरोना पॉजिटिव होने के पश्चात पूर्णतया स्वस्थ हो चुके नागरिको को प्रेरित करके अधिक से अधिक प्लाज्मा डोनेशन करवा कर कोविड-19 के रोगियों की जीवन रक्षा करने का प्रयास किया जाएगा।

रोट्रेक्ट गौरव चौधरी ने बताया कि जान है तो जहान है इस वाक्य को चरितार्थ करते हुए लोगों को अधिकाधिक प्रेरित करने हेतु शहर के विभिन्न स्थानों पर “मिशन जीवन रक्षा ड्राइव” के अनेक होर्डिंग एवं सोशल मीडिया के माध्यम से आमजन में कोरोना स्वस्थ हो चुके बन्धुओं से “प्लाज्मा डोनेट” करने का आह्वान किया जाएगा।
क्लब सदस्यों में मनोज सैनी, सौरभ बागड़ी, मेहुल पुरोहित एवं जनसंपर्क उपनिदेशक विकास हर्ष उपस्थित रहे।


Share This News