ताजा खबरे
IMG 20250515 WA0031 संघ के प्रचार प्रमुख अंबेकर ने साहित्य अकादमी की पुस्तकों को देखा Rajasthan News Portal साहित्य
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज, नई दिल्ली। अंबेकर साहित्य अकादमी की किताबों का अवलोकन, सचिव राव से हुई मुलाकात। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील अंबेकर साहित्य अकादमी, नई दिल्ली में पुस्तको की सोप पर पुस्तकें देखने पहुंचे। वे साहित्य अकादमी की तरफ से प्रकाशित विभिन्न भाषाओं के साहित्य का अवलोकन कर रहे थे।

अकादमी की इस पुस्तक शॉप पर अंबेकर से अकादमी के सचिव के श्रीनिवास राव ने मुलाकात की। उनको अकादमी के विभिन्न प्रकाशन कार्यों की जानकारी दी। राव ने उनको देश की 24 भाषाओं में हो रहे अकादमी के प्रकाशनों के बारे में भी बताया। अंबेकर ने उनसे साहित्य अकादमी की गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।


Share This News