ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210105 WA0152 रंगा बंधु 'अदबी उड़ान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान' से होंगे सम्मानित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। बीकानेर के युवा साहित्यकार बंधुओं पुनीत रंगा व सुमित रंगा को वर्ष 2020 का ‘अदबी उड़ान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान’ प्रदान किया जाएगा। उदयपुर के अदबी उड़ान के संस्थापक-सम्पादक खुर्शीद शेख ‘खुर्शीद’ ने जानकारी देते हुए बताया कि अदबी उड़ान के 5वें राष्ट्रीय पुरस्कार एवं सम्मान 2020 हेतु चयनित साहित्यकारों के नामों की घोषणा कर दी गई है। प्रतिवर्ष पुरस्कार एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन उदयपुर में किया जाता है लेकिन इस बार कोरोनाकाल के चलते यह आयोजन ऑनलाईन आयोजित किया जाएगा। शेख ने बताया कि संस्था की ओर से दिया जाने वाला अदबी उड़ान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान -2020 बीकानेर के पुनीत रंगा व सुमित रंगा के अलावा काम्पटी (महाराष्ट्र) के डॉ फिरोज़ हैदरी, बुलन्दशहर (यूपी) के डॉ . अनूप सिंह, जोधपुर की बसन्ती पंवार को भी प्रदान किया जाएगा। संस्था के इमरान शेख ने बताया कि सभी सम्मानित साहित्यकारों का सम्मान पत्र आदि डाक द्वारा भेजे जायेंगे।
प्रज्ञालय संस्थान के हरिनारायण आचार्य व अशोक शर्मा ने बताया कि रंगा बंधु बीकानेर के जाने-माने व वरिष्ठ साहित्यकार लक्ष्मीनारायण रंगा के पौत्र व कवि-कथाकार कमल रंगा के पुत्र हैं। पुनीत रंगा की दो कृतियां ‘मुगत आभौ’ व ‘लागी किण री नजर’ प्रकाशित हो चुकी हैं। वहीं सुमित रंगा की हिन्दी कविताओं की एक पुस्तक प्रकाशनाधीन है। रंगा बंधुओं की साहित्यिक रचनाएं देश-प्रदेश के जाने-माने अखबारों व साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में भी प्रकाशित हो चुकी हैं।

IMG 20210105 WA0153 रंगा बंधु 'अदबी उड़ान विशिष्ट साहित्यकार सम्मान' से होंगे सम्मानित Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट

Share This News