ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20200927 WA0143 आयुर्वेद काढ़ा है कारगर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। विप्र फाउंडेशन के आयुर्वेद काढ़ा वितरण कार्यक्रम का 25 वा चरण आज पुरानी गिन्नाणी में घर घर वितरण के साथ सम्पन्न किया गया । विफा के महामंत्री,कार्यक्रम सयोजक योगेश बिस्सा ने बताया कि काढ़ा आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. गोविंद ओझा की देखरेख में गायत्री शक्तिपीठ गिन्नाणी में तैयार किया गया तथा घर घर वितरण किया गया । विफा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश उपाध्यक्ष मीना आचार्य और जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास के नेतृत्व में घर घर वितरण करते हुवे काढ़े का सेवन करने की विधि भी क्षेत्रवासियों को समझाइ गई । विफा के जिला महामंत्री नारायण पारीक ने बताया कि आज का कार्यक्रम विप्र फाउंडेशन,बीकानेर और गायत्री शक्ति पीठ के सयुक्त तत्वावधान में किया गया। महामंत्री प्रदेश दिनेश ओझा ने बताया इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रबंधक ट्रस्टी रामकुमार चौहान,सह प्रबंधक ट्रस्टी श्री भारत भूषण गुप्ता,इंजीनियर अमरसिंह वर्मा ,श्रीमती शोभा सारस्वत,डिवाइन इंडिया यूथ एशोसिएशन के जिलाध्यक्ष धनंजय सारस्वत की उपस्थिति व सहयोग रहा । कार्यक्रम को सफल बनाने व घर घर वितरण में विफा के सचिव के सी ओझा,छोटूलाल चुरा,महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री अनुराधा आचार्य,त्रिलोक बिस्सा,अरुणा चुरा,विजय लक्ष्मी पारीक,विफा महिला प्रकोष्ठ की संगठन महामंत्री सुनीता पारीक,श्रीमती मधु शर्मा ,विनोद सोनी का सहयोग रहा । विफा महिला प्रकोष्ठ की जिला महामंत्री अनुराधा आचार्य ने बताया कि अगला कार्यक्रम आचार्य चौक,धरणीधर मन्दिर क्षेत्र में किया जाएगा ।


Share This News