ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 107 जैन महासभा ने की अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

TP न्यूज। बीकानेर में बढ़ते अपराधों पर अंकुश लगाने और गंगाशहर में हुई फायरिंग के अपराधियों को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग को लेकर बुधवार को जैन महासभा के प्रतिनिधि मंडल ने पुलिस अधीक्षक से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। जैन महासभा के अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ ने बताया कि हाल ही में बीकानेर मे वारदातों का सिलसिला बढ़ता जा रहा है। अपराधियों में पुलिस का खौफ खत्म होता नजर आ रहा है। इससे आमजन में भय का माहौल पैदा हो रहा है। बीकानेर में लूट, फायरिंग और मारपीट की वारदातें बढ़ती जा रही है। उन्होंने ज्ञापन के जरिये बताया कि हाल ही में गंगाशहर निवासी मोहन सुराणा ने भतीजे को जान से मारने एवं चौथ  वसूली की नीयत से अर्द्ध रात्रि को घर के आगे फायरिंग की थी और बाहर खड़ी गाड़ी को जलाया गया। खुलेआम हो रही वारदातों के खिलाफ जल्द कार्यवाही नहीं हुई तो अहिंसामय जीवनशैली वाले व्यक्तियों में भय का माहौल पैदा हो जाएगा। छाजेड़ ने अपराधियों की तुरंत गिरफ्तारी व कड़ी से कड़ी सजा दिलवाने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष जैन लूणकरण छाजेड़ के साथ सहमंत्री जतन संचेती, पूर्व अध्यक्ष विजय कोचर, चंपक मल सुराणा, विनोद बाफना उपस्थित थे। इस पर पुलिस अधीक्षक ने आश्वासन देते हुए कहा कि दो दिन के अंदर सकारात्मक परिणाम आपको मिल जाएंगे।


Share This News