ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220727 190732 अन्तरराष्ट्रीय साइक्लिंग कोच महेश रंगा का निधन, गुरु वशिष्ठ अवार्ड से थे सम्मानित Rajasthan News Portal खेल
Share This News

Thar पोस्ट, न्यूज बीकानेर। मरुधरा की इस मिट्टी में कई खेल प्रतिभाओं का जन्म हुआ है। ऐसी ही शख्सियत अन्तरराष्ट्रीय स्तर के साइक्लिंग कोच महेश कुमार रंगा आज इस दुनिया को अलविदा कह गए। रंगा के आकस्मिक निधन से खेल जगत में शोक की लहर दौड़ गई। गुरु वशिष्ठ अवार्डी, रोड किंग, महेश कुमार रंगा का निधन हृदयघात से हो गया। आज सुबह नत्थूसर गेट बाहर स्थित उनके निवास से अंतिम यात्रा निकाली गई, तो सैकड़ों खेल प्रेमियों ने नम आंखों से साइक्लिंग के उम्दा खिलाड़ी, प्रशिक्षक को विदाई दी।

-मिली थी कोच पद पर नियुक्ति
साइक्लिंग कोच किशन पुरोहित के अनुसार महेश रंगा 1984-85 मेें भारतीय खेल संस्थान, पटियाला से साइक्लिंग खेल में उतीर्ण हुए थे। इसके बाद उन्हें स्पोटर्स ऑथर्टी ऑफ इंडिया से कोच के पद पर नियुक्त मिली। उन्होंने कई राज्यों में अपनी प्रतिभा के दम पर युवा खिलाड़ी तैयार किए। रंगा ने अपने प्रशिक्षण काल में देश को अन्तरराष्ट्रीय स्तर के साइक्लिंग के खिलाड़ी दिए, जिन्होंने राष्ट्र का नाम गौरव किया।उन्होने राष्टीय पदक विजेता खिलाड़ी तराशे। साइक्लिंग खेल में महारथ हासिल रंगा को राजस्थान सरकार ने साल 2017-18 में गुरु वशिष्ठ अवार्ड से नवाजा था।


Share This News