ताजा खबरे
ग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसमपूर्व काजरी निदेशक डॉ ओपी यादव का किया सम्मानसिंथेसिस के विद्यार्थियों का एसओएफ के द्वितीय लेवल में उत्कृष्ट परिणामबीकानेर में गौ सम्मान आह्वान अभियान यात्रा निकलीकार्मिकों की मिली भारी अनुपस्थिति, राज्य स्तर से आई निरीक्षण टीम ने किया ताबड़तोड़ निरीक्षणप्राचार्य व शिक्षक पर गिरी गाज, कार्मिक निलंबित शिक्षा निदेशक ने किया आकस्मिक निरीक्षण, अनियमितताओं पर कार्रवाई
IMG 20250527 111143 22 कभी भी 'विश्व युद्ध' छिड़ सकता है, मानवता की रक्षा करना अब कठिन-गडकरी Rajasthan News Portal मुंबई
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने रविवार को रूस-यूक्रेन और इजरायल-ईरान युद्धों का हवाला देते हुए कहा कि महाशक्तियों की तानाशाही और निरंकुशता के कारण समन्वय, आपसी सद्भाव और प्रेम खत्म हो रहा है। दुनियाभर में संघर्ष का माहौल है। भारत को दुनिया को सत्य, अहिंसा और शांति का संदेश देने वाली बुद्ध की भूमि बताते हुए गडकरी ने अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की समीक्षा और विचार-विमर्श के बाद भविष्य की नीति निर्धारित करने की आवश्यकता पर जोर दिया। 

गडकरी ने कहा, ‘इजरायल और ईरान के साथ-साथ रूस और यूक्रेन में युद्ध के बीच दुनिया भर में संघर्ष का माहौल है। स्थिति ऐसी है कि इन दो युद्धों की पृष्ठभूमि में कभी भी विश्व युद्ध होने की आशंका है।’ केंद्रीय मंत्री ने कहा कि उन्नत तकनीक के कारण युद्ध के आयाम बदल गए हैं, मिसाइलों और ड्रोन का उपयोग बढ़ रहा है, जिससे टैंक और अन्य प्रकार के विमानों की प्रासंगिकता कम हो रही है


Share This News