ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20260306 124612 scaled हिन्दू धर्मयात्रा को लेकर आई खबर, इस दिन निकलेंगी धर्मयात्रा होगी महाआरती Rajasthan News Portal धर्म
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में इस बार 19 मार्च 2026 को धर्मयात्रा निकाली जाएगी। यह धर्मयात्रा पूर्व निर्धारित मार्ग से एम.एम. ग्राउंड से प्रारंभ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए जूनागढ़ पहुंचेगी। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर समाज के लोगों द्वारा स्वागत, तिलक एवं प्रसाद वितरण की व्यवस्था की जाएगी। इस धर्मयात्रा में विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, युवाओं, मातृशक्ति तथा विभिन्न समाजों की सहभागिता रहेगी। पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक झांकियां और धार्मिक वातावरण के साथ यह आयोजन पूरे शहर में आस्था, सांस्कृतिक गौरव और सामाजिक एकता का संदेश देगा।

इस बाबत हुई पत्रकार वार्ता में गणेश जी बोथरा ने बताया कि समिति की ओर से बीकानेर महानगर के सभी नागरिकों से आग्रह किया गया है कि वे अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर भगवा ध्वज लगाकर भारतीय नव वर्ष का स्वागत करें, घरों में दीप प्रज्वलित करें तथा परिवार सहित धर्मयात्रा में शामिल होकर इस उत्सव को भव्य और सफल बनाएं।

समाज में व्यापक सहभागिता और उत्साह का वातावरण बनाने के लिए 4 मार्च से 10 मार्च 2026 तक महानगर की विभिन्न बस्तियों और मोहल्लों में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में होली स्नेह मिलन, नुक्कड़ बैठकें, मोहल्ला स्तर पर सजावट, घरों में दीप प्रज्वलन तथा शंखनाद जैसे आयोजन किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को भारतीय नव वर्ष के महत्व से जोड़ने और अधिक से अधिक लोगों को इस उत्सव में सहभागी बनाने का प्रयास किया जाएगा। साथ ही प्रत्येक मोहल्ले से आकर्षक धार्मिक और सांस्कृतिक झांकियां तैयार कर धर्मयात्रा में शामिल करने की योजना बनाई गई है।

IMG 20260306 130311 हिन्दू धर्मयात्रा को लेकर आई खबर, इस दिन निकलेंगी धर्मयात्रा होगी महाआरती Rajasthan News Portal धर्म

भारतीय संस्कृति में चैत्र शुक्ल प्रतिपदा को अत्यंत शुभ और पवित्र दिवस माना जाता है। इसी दिन से विक्रम संवत 2083 का प्रारंभ होगा। भारतीय परंपरा के अनुसार यह दिन नव वर्ष के रूप में मनाया जाता है। यह केवल कैलेंडर का परिवर्तन नहीं बल्कि भारतीय संस्कृति, परंपरा, आस्था और सामाजिक जीवन के नए उत्साह का प्रतीक है। यह दिन सकारात्मक ऊर्जा, नए संकल्प और सांस्कृतिक गौरव की अनुभूति कराने वाला दिवस है।

भारतीय नव वर्ष समारोह समिति के कार्यालय का उद्घाटन 7 मार्च 2026 (शनिवार) को शाम 6:15 बजे जशोदा भवन, गोकुल सर्किल, बीकानेर में किया जाएगा। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन भी रखा गया है, जिसमें शहर के विभिन्न समाजों के प्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और श्रद्धालु शामिल होंगे। इस कार्यक्रम के साथ आगामी आयोजनों की औपचारिक शुरुआत की जाएगी।

बीकानेर महानगर में सर्व हिन्दू समाज, विभिन्न सामाजिक संगठनों, धार्मिक संस्थाओं, युवा संगठनों तथा मातृशक्ति के सहयोग से इस वर्ष भारतीय नव वर्ष को “समाजोत्सव” के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है। भारतीय नव वर्ष समारोह समिति, बीकानेर महानगर का गठन किया गया है।

समिति का गठन : समिति में समाज के विभिन्न वर्गों, संगठनों और क्षेत्रों से जुड़े प्रतिनिधियों को जिम्मेदारी दी गई है समिति के अध्यक्ष के रूप में प्रसिद्ध उ‌द्योगपति एवं समाजसेवी श्री गणेश जी बोथरा को दायित्व दिया गया है। उपाध्यक्ष के रूप में श्री राजेश जी चूरा एवं श्री रामलाल जी कुम्हार को जिम्मेदारी दी गई है। महामंत्री के रूप में श्री भंवर जी पुरोहित एवं श्री नवीन सिंह जी कार्य करेंगे। कोषाध्यक्ष के रूप में श्री मनोहर जी स्वामी तथा सह-कोषाध्यक्ष के रूप में श्री किशोर जी बांठिया को दायित्व सौंपा गया है। समिति के अन्य पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी विभिन्न व्यवस्थाओं में सक्रिय रूप से कार्य करेंगे।


Share This News