ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 114 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। अजमेर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने गुरुवार को 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा का टाइम टेबल जारी कर दिया। दोनों ही क्लास की परीक्षाएं 6 मई से शुरू होंगी। 10वीं की परीक्षाएं 22 दिन यानी 27 मई तक चलेंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षाएं 24 दिन यानी 29 मई तक चलेंगी। सभी परीक्षाएं सुबह 8.30 से 11.45 बजे के टाइम पर होंगी। इस बार दोनों बोर्ड की परीक्षाओं में 21.50 लाख से ज्यादा छात्र शामिल होंगे। इससे पहले पिछले साल बोर्ड परीक्षा में 20.58 लाख छात्रों ने आवेदन किया था।पाठ्यक्रम में 40 प्रतिशत कटौती कोरोना के चलते पढ़ाई के लिए समय कम मिला और ऐसे में बोर्ड ने शिक्षा सत्र 2020-21 के लिए कक्षा 9 से 12 तक का संशोधित पाठ्यक्रम जारी किया था। कोविड-19 को दृष्टिगत रखते हुए पाठ्यक्रम में लगभग 40 प्रतिशत की कमी की गई।
सिर्फ बोर्ड परीक्षाएं हो पाई थींपिछले साल बोर्ड की कक्षाओं को छोडक़र अन्य सभी क्लासेज के स्टूडेंट्स को प्रमोट किया गया था। पिछले साल शायद ही किसी छात्र को फेल किया गया हो, इस कारण ही बोर्ड के साथ-साथ अन्य कक्षाओं में छात्रों की संख्या बढ़ी। साभार


Share This News