ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 12 इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्मिकों को शीघ्र मिलेगा बकाया वेतन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। जयपुर/ बीकानेर। जलदाय एवं उर्जा मंत्री डॉ. बी. डी. कल्ला ने मंगलवार को वित्त विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री अखिल अरोड़ा से बीकानेर के इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्मिकों के बकाया वेतन के सम्बंध में बात की।डॉ. कल्ला ने उनको बताया कि बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्मिकों को पिछले करीब 6 माह से वेतन नहीं मिल रहा है इस कारण से कॉलेज के संविदा कर्मियों, टीचिंग एवं नॉन टीचिंग स्टाफ को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री को प्रमुख शासन सचिव वित्त ने अवगत कराया कि इस प्रकरण में मुख्यमंत्री से उनकी (डॉ. कल्ला की) चर्चा के बाद स्थाई समाधान के लिए कमेटी बनाई गई थी, यह कमेटी आगामी दिनों में इसके स्थाई समाधान के लिए निर्णय लेगी। तब तक इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्मिकों के दिसंबर 2020 तक के वेतन के संबंध में वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। आगामी चार-पांच दिनों में बकाया वेतन के भुगतान के संबंध में क्रियान्विति हो जाएगी, जिससे बीकानेर इंजीनियरिंग कॉलेज के कार्मिक दीपावली का त्यौहार खुशी से मना सकेंगे।


Share This News