ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 191 डूंगर काॅलेज में नो मास्क नो एन्ट्री Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

TP न्यूज।  राजकीय डूंगर महाविद्यालय में नो मास्क नो एन्ट्री अभियान का आगाज शुक्रवार को किया गया है। प्राचार्य डाॅ. शिशिर शर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन की अपील को ध्यान में रखते हुए अब महाविद्यालय में किसी भी कार्मिक एवं विद्यार्थियों को बिना मास्क महाविद्यालय में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।  डाॅ. शर्मा ने कहा कि यद्यपि प्रारम्भ से ही बिना मास्क के प्रवेश पर प्रतिबन्ध है फिर भी अब और अधिक सख्ती से इसे लागू किया जावेगा। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय के सभी भवनों में सैनिटाइजर की विशेष व्यवस्था की गयी है । साथ ही सभी विद्यार्थियों का तापमान भी मापा जा रहा है।  उन्होंने कहा कि काॅलेज कार्मिकों एवं विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है। शुक्रवार को विश्वविद्यालय की दोपहर की परीक्षा के ठीक पहले स्वयं प्राचार्य डाॅ. शिशिर शर्मा, सहायक निदेशक डाॅ. राकेश हर्ष, पीटीईटी समन्वयक डाॅ. जी.पी.सिंह, डाॅ. रविन्द्र मंगल, डाॅ. शालिनी मूलचन्दानी, डाॅ. नरेन्द्र नाथ, डाॅ. मीरा श्रीवास्तव, डाॅ. ए.के.यादव, डाॅ. अनिला पुरोहित, डाॅ. राजेन्द्र पुरोहित, डाॅ. मोहम्मद हुसैन, डाॅ. अरविन्द शर्मा तथा छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण कुमार गोदारा सहित बड़ी संख्या में संकाय सदस्यों एवं छात्र प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों से मास्क पहन कर ही प्रवेश करने की अपील की। छात्र संघ अध्यक्ष कृष्ण गोदारा ने कहा कि काॅलेज प्रशासन की इस मुहिम में छात्र संघ हर सम्भव सहयोग करेगा।


Share This News