ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 6 डॉ कल्ला ने पदमश्री अर्जुन प्रजापति के निधन पर शोक जताया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री डॉ. बी.डी. कल्ला ने प्रख्यात मूर्तिकार पदमश्री अर्जुन प्रजापति के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
डॉ. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि स्वर्गीय प्रजापति कला के सच्चे साधक और अनूठी प्रतिभा के धनी प्रतिष्ठित मूर्तिकार थे। उन्होंने अपने हुनर के माध्यम से प्रदेश को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग पहचान दिलाई। पारंपरिक एवं आधुनिक शैली के समान रूप से दखल रखने वाले श्री प्रजापति ने मूर्तिकला के क्षेत्र में सफलता के नए मुकाम तय करते हुए सदैव अपनी अमिट छाप छोड़ी। अपने समर्पण भाव से मूर्तिकला को नई उंचाइयां देने में उनका योगदान हमेशा अविस्मरणीय रहेगा।
कला, साहित्य एवं संस्कृति मंत्री ने ईश्वर से दिवंगत की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिजनों एवं कला जगत में उनके प्रशंसकों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की है।


Share This News