ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 43 जलदाय मंत्री ने श्री सुराणा के निधन पर शोक जताया Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। जलदाय एवं ऊर्जा मंत्री डा0 बी.डी.कल्ला ने पूर्व वित्त मंत्री श्री मानिक चंद सुराणा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। डा. कल्ला ने अपने संवेदना संदेश में कहा कि बीकानेर संभाग से आने वाले स्वर्गीय सुराणा के निधन से प्रदेश ने जनता के हितों के लिए संघर्ष करने वाले एक दिग्गज राजनेता को खो दिया है। प्रदेश के वित्त मंत्री, विधायक और सार्वजनिक जीवन में सेवाएं देते हुए उन्होंने राजस्थान विधानसभा में कुशल विधायक के रूप में विधायी कार्यों को प्रमुखता से उठाया एवं आदर्श विधायक का खिताब पाया। श्री सुराणा ने कानूनी एवं वित्तीय मामलों के गहरे जानकार के रूप में अपनी पहचान कायम की है तथा पदों की गरिमा बढ़ाते हुए अपनी विशेषता की अमिट छाप छोडी है। डा कल्ला ने वीतराग परमात्मा से दिवंगत आत्मा को चिर शांति और शोक संतप्त परिजनों और उनके प्रशंसकों को यह आघात सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है।


Share This News