ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20251209 WA0014 scaled जिला अस्पताल में ओटी में सिजेरियन ऑपरेशन हेतु उपकरण भेंट किए Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट न्यूज। बीकानेर में निरामया ट्रस्ट ने एसडीएम जिला अस्पताल मे उपकरण भेंट किए। एसडीएम जिला अस्पताल बीकानेर में निरामया ट्रस्ट के माध्यम से जनहित में ऑपरेशन थियेटर में सिजेरियन प्रसव हेतु महत्वपूर्ण चिकित्सा उपकरणों का दान किया गया। मोहता चौक निवासी दीपक हर्ष ने अपनी माताजी स्वर्गीय श्रीमती संतोष हर्ष की स्मृति में सिजेरियन प्रसव मे काम आने वाले दो पूर्ण इंस्ट्रूमेंट सेट अस्पताल अधीक्षक डॉ सुनील हर्ष को सुपुर्द किए। वहीं बड़ा बाजार निवासी दीपक सारडा ने ऑपरेशन थिएटर में उपयोग में आने वाली ओटी स्लिपर्स जनहितार्थ अस्पताल प्रशासन को भेंट की। जिला अस्पताल में मरीजों को बेहतर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने हेतु निरंतर दानदाताओं एवं भामाशाहों का सहयोग मिल रहा है। पिछले एक वर्ष में जिला अस्पताल में सामान्य और सिजेरियन प्रसव मे उल्लेखनीय वृद्धि हुई है जिससे लेबर रुम एवं ऑपरेशन थिएटर मे अतिरिक्त उपकरणों की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। निरामया ट्रस्ट की इस पहल से अस्पताल में आने वाली प्रसूताओं को लाभ मिलेगा और चिकित्सा कार्य में सहयोग मिलेगा।

इस अवसर पर निरामया ट्रस्ट की सचिव डॉ. मोनिका रंगा एवं ट्रस्ट सदस्य गौरव व्यास, डॉ. प्रवीण चतुर्वेदी, डॉ घनश्याम, डॉ. प्रवीण पेंसिया, डॉ. अमित अरोड़ा, डॉ गौरव जोशी, ओटी इंचार्ज संतोष डूडी सहित चिकित्सक एवं स्टाफ उपस्थित रहा। चिकित्सालय प्रशासन ने निरामया ट्रस्ट की इस नेक पहल की सराहना करते हुए दानदाताओं का आभार व्यक्त किया।

डॉ. म रंगा ने बताया कि निरामया ट्रस्ट भविष्य में भी जनस्वास्थ्य के क्षेत्र में इस प्रकार के सेवा कार्य लगातार करता रहेगा, जिससे आमजन को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें।


Share This News