ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20211011 WA0146 रिड़मलसर पुरोहितान में 382 बीघा क्षेत्र में विकसित होगा विशाल उद्यान,<br>जिला कलक्टर ने किया मौका मुआयना Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar post, बीकानेर। नगर विकास न्यास द्वारा रिड़मलसर पुरोहितान में 382 बीघा क्षेत्र में विशाल उद्यान विकसित किया जाएगा। जिला कलक्टर एवं नगर विकास न्यास अध्यक्ष नमित मेहता ने सोमवार को न्यास सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ इसके प्रस्तावित स्थल का अवलोकन किया। उन्होंने कहा कि यूआईटी द्वारा शहर से सटे हुए क्षेत्र में विशाल उद्यान ‘सेंट्रल पार्क’ की तर्ज पर बनाया जाएगा। इसमें वाकिंग ट्रेक, साइक्लिंग ट्रेक और जागिंग ट्रेक सहित बड़ी संख्या में पेड़-पौधे, बगीचे, रंग-बिरंगी लाइटें, झूले आदि भी लगाए जाएंगे। इसमें ‘सिटी फोरेस्ट’ भी विकसित किया जाएगा। जिसमें स्थानीय प्रजाति और वनस्पतीय प्रकृति के पौधे लगाए जाएंगे। न्यास द्वारा इसे ‘आक्सीजन हब’ के साथ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि वन विभाग की जोहड़ पायतान की इस भूमि का शीघ्र ही नगर विकास न्यास को हस्तांतरण किया जाएगा। इसके बाद इसके चारों ओर तारबंदी और आवश्यकता के अनुसार दीवार बनाई जाएगी। तारबंदी के पास पौधरोपण पहले चरण में ही किया जाएगा। उन्होंने समूचे क्षेत्र का मुआयना किया और न्यास द्वारा प्रस्तावित ‘रोड मैप’ का अवलोकन किया। नगर विकास न्यास के सचिव नरेन्द्र सिंह पुरोहित ने प्रस्तावित कार्ययोजना के बारे में बताया। इस दौरान जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नरेन्द्र चौधरी, राजकीय डूंगर काॅलेज के एसोसिएट प्रोफेसर डाॅ. श्याम सुंदर ज्याणि, यूआईटी के अशोक अग्रवाल, भव्यदीप सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। इससे पहले जिला कलक्टर ने डूंगर काॅलेज में किए गए पौधारोपण कार्यों का अवलोकन किया।


Share This News