ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 220 खादी कपड़ों पर 20 प्रतिशत छूट Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जन्म शताब्दी के उपलक्ष्य में राज्य सरकार द्वारा राज्य उत्पादित खादी परिधानों पर 2 अक्टूबर से 31 दिसम्बर 2020 तक 5 प्रतिशत की विशेष छूट दी गई है। खादी भण्डारों पर 15 प्रतिशत छूट मार्केटिंग डवलपमेन्ट असिस्टेन्ट योजना के तहत पहले से ही दी जा रही है। इस प्रकार अब ग्राहकों को खादी वस्त्रों पर कुल 20 प्रतिशत की छूट मिलेगी। उद्योग विभाग के प्रमुख शासन सचिव श्री नरेशपाल गंगवार ने बताया कि सरकार द्वारा दी गई छूट से खादी वस्त्रों के प्रति लोगो का रूझान बढ़ेगा। खादी की बिक्री बढने से संस्थाओं एवं कतिन बुनकरों की आय में वृद्धि होगी एवं रोजगार के अतिरिक्त अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने कहा कि खादी के प्रति बढ़ते रूझान एवं खादी के डिजाईनर व फैशनेबल परिधान युवाओं की पहली पसंद बन रहे हैं। राजस्थान खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड के सचिव श्री हरि मोहन मीना ने बताया कि खादी के अधिकृत बिक्री केन्द्रों पर खादी के 2 लेयर एवं 3 लेयर मास्क के साथ ग्रामोद्योगी ईकाईयों द्वारा तैयार सेनिटाईजर भी उपलब्ध हैं।


Share This News