ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 90 उरमूल डेयरी में भ्रष्टाचार के आरोप Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट, राजस्थान
Share This News

Tp न्यूज। उरमूल डेयरी में ठेकेदारों और अधिकारियों में मिलीभगत कर फर्जीवाड़ा करने के आरोप लगाए गए हैं। आरोप है कि ठेका फर्म द्वारा लेबर श्रमिकों को लगाने का ठेका है, जिसमें ठेके पर कार्य करने वाले कर्मचारियों के वेतन से पी एफ व ई एस आई तो काटी जाती रही है परन्तु पी एफ व ई एस आई विभाग में उनके नाम से जमा ना होकर ठेकेदार फर्म द्वारा अपने अन्य लोगों के नाम से जमा करवाई जाकर प्रस्तुत बिलों द्वारा लाखों रुपए की हेरा-फेरी व भ्रष्टाचार किया जा रहा है और इस भ्रष्टाचार मेें डेयरी प्रशासन पूरी जानकारी होने के बाद भी आंखें मूंद कर इस भ्रष्टाचार मेें सहयोग करते हुए पूरी तरह संलिप्त हैं ।
यही हालत सुरक्षा सेवा ठेका फर्म के है जिसके द्वारा सुरक्षा नियमों के विरूद्ध जाकर सिवीलियन लोगों को कार्य पर लगा रखा है, जबकि सुरक्षा विभाग द्वारा जारी गाइड लाइन अनुसार निश्चित अनुपात में पेरामिलिट्री फोर्स, बी एस एफ, सी आइ एस एफ, एक्स आर्मी मैन, सीमा सुरक्षा बल या होमगार्ड के लोगों को लगाया जाना चाहिए था । पी एफ व ई एस आई कटौती मामले में इस फर्म द्वारा भी वो ही नीति अपनाई जा रही है जो कि लेबर कान्ट्रेक्टर फर्म द्वारा अपनाई गई है ।


Share This News