ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201219 214746 छिपकली और ठग... Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। आज एक विचित्र मामले में एक ठग बीकानेर में पकड़ा गया। बीकानेर में समोसे में छिपकली होने की फर्जी हवा फैलाकर शहर के नामी प्रतिष्ठान बीकानेर भुजिया भंडार को बदनाम करने वाला ठग फरार हो गया है। आज शाम एक शख्स ने कोटगेट थाने में परिवाद दिया। जिसमें बताया कि उसने बीकानेर भुजिया से कचौरी व समोसा खरीदा। समोसे के अंदर छिपकली थी, आधी छिपकली वह समोसे के साथ खा गया। इसके बाद अस्पताल में दिखाया तो डॉक्टरों ने उल्टी करवा दी। ठग का एक वीडियो भी जारी हुआ जिसमें वह खुद को अहमदाबाद निवासी बता रहा था। उसने कहा कि उसकी ट्रेन भी छूट गई है और पैसे भी इलाज में खत्म हो गये। कोटगेट पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।

समोसे का पता नहीं मगर समोसे में रखी छिपकली किसी भी तरह से फ्राइड नहीं दिखाई पड़ रही थी। वहीं तार्किक आधार पर भी करीब सत्तर ग्राम के समोसे में यह छिपकली आती भी कहां से, जब करीब तीस ग्राम मसाला आने की भी जगह हो। वहीं यह समोसे कारीगरों द्वारा हाथों से बनाए जाते हैं, ऐसे में अगर छिपकली मसाले में होती तो वह पहले ही पिस जाती। ऐसे में फ्रेश दिखने वाली छिपकली समोसे में होने की बात ही फर्जी लगी। सोशल मीडिया पर समोसे में छिपकली होने की खबरें व वीडियो भी जारी हुए। इसी बीच कोटगेट पुलिस के पास जयपुर के सिंधी कैंप थाने से फोन आया। इसमे बताया गया कि वीडियो में दिख रहा ये व्यक्ति बड़ा फ्रॉड है। सिंधी कैंप थाने में इसका एक मुकदमा भी दर्ज बताया जा रहा है। ऐसे में बीकानेर भुजिया पर लगा आरोप झूठा निकला है। बता दें कि बीकानेर भुजिया वर्षों से अपनी प्रतिष्ठा बनाए हुए हैं।


Share This News