ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201227 WA0065 बेहतरीन व्यवस्थाओं के साथ डाॅक्टरों का व्यवहार भी रहा अच्छा<br>कोरोना पाॅजिटिव हुए छंगाणी ने जताया आभार Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। ‘कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद पांच दिन घर पर ही इलाज करवाया, लेकिन सांस लेने में दिक्कत कम नहीं हुई। उल्टियां भी नहीं रुक रही थीं, इस कारण कोविड अस्पताल भर्ती होना पड़ा। वहां की व्यवस्थाओं ने मुझे बेहद प्रभावित किया। समय पर चिकित्सा की सुविधा और डाॅक्टरों के अच्छे व्यवहार को कभी नहीं भूल सकूंगा।‘
यह कहना है बीकानेर शहर के काश नदी क्षेत्र में रहने वाले भगवान दास छंगाणी का। छंगाणी ने बताया कि डाॅक्टरों के व्यवहार ने मरीजों के आत्मविश्वास में वृद्धि की। दवाइयां समय पर मिलती। जरुरत पड़ने पर रात को बारह बजे भी इंजेक्शन लगे। आॅक्सीजन की सप्लाई चौबीस घंटे चालू रहती। साफ-सफाई और खाना-पीना भी बेहतर था। सबसे अच्छा डाॅक्टरों का व्यवहार रहा। डाॅक्टरों ने बेहतर इलाज के साथ मरीजों को माॅटिवेट भी किया।
छंगाणी ने बताया कि पैंसठ वर्ष की आयु होने और तबीयत के लगातार बिगड़ने से एक बार उन्हें डर लगा, लेकिन कोविड अस्पताल पहुंचने के बाद यह डर जाता रहा। अस्पताल में सरकार और जिला प्रशासन द्वारा बेहतरीन व्यवस्थाएं की गई। किसी भी स्तर पर मरीज को कोई परेशानी नहीं हुई। उन्होंने इन व्यवस्थाओं का आभार जताया। साथ ही आमजन से कोरोना की गंभीरता को समझने और इसकी एडवाइजरी की पालना की अपील भी की।


Share This News