ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20200827 013434 27 कोरोना कुछ उतार पर : भारत में थोड़ी राहत Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। इंडिया में कोरोना से कुछ राहत मिली है। देश में कोरोना के रोजाना नए मामले घटे हैं। पिछले 24 घंटे में देश भर में कोरोना के 55 हजार 342 नए केस सामने आए हैं जबकि 706 लोगों की मौत पिछले 24 घंटे में हुई है। इससे पहले रोजाना 70 से 80 हजार केस देश भर से आ रहे थे। महाराष्ट्र, कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु में कोरोना वायरस के एक्टिव केस, मृत्यु दर और रिकवरी रेट का प्रतिशत सबसे ज्यादा है। देश में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 71 लाख 75 हजार के आंकड़े को पार कर गयी है। एक लाख 9 हजार 856 मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं रिकवरी मामलों की संख्या 62 लाख से ज्यादा है और एक्टिव केस की संख्या घटकर 8,38,729 पर आ गई है रिकवर हुए लोगों की संख्या छह गुना ज्यादा है देश में लगातार तीन हफ्तों से नए रिकवरी केसों की संख्या, नए कोरोना केसों से ज्यादा आ रही है। ICMR के मुताबिक, 12 अक्टूबर तक कोरोना वायरस के कुल 8,89,45,107 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं, जिनमें से 10,73,014 सैंपल की टेस्टिंग कल की गई. पॉजिटिविटी रेट करीब सात फीसदी है।
सबसे ज्यादा महाराष्ट्र में एक्टिव केस
देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र के बाद आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं। एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का दूसरा स्थान है।कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश है। मौत के मामले में अमेरिका और ब्राजील के बाद भारत का नंबर है। मृत्यु दर और एक्टिव केस रेट में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है. मृत्यु दर गिरकर 1.54% हो गई. इसके अलावा एक्टिव केस जिनका इलाज चल है उनकी दर भी घटकर 12% हो गई है. इसके साथ ही रिकवरी रेट यानी ठीक होने की दर 86% पर है। कोरोना का कहर जारी है। आप सावधान रहें सतर्क रहें।


Share This News