ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 53 कोरोना के एक दिन में 193 मामले ! Rajasthan News Portal जयपुर, बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। राजस्थान में कोरोना फिर से बढ़ रहा है। हालांकि राज्य सरकार ने अपने सभी संसाधन झोंक दिए हैं। मंगलवार को प्रदेश में 193 नए मामले सामने आए हैं। बीकानेर संभाग के चूरू में फिर से कोरोना के रोगी आ रहे है। यहां आज 2 पॉजीटिव मिले हैं। बीकानेर में भी प्रतिदिन पॉजिटिव मिल रहे हैं। प्रदेश में पिछले 13 दिन से रोज 100 से ऊपर मरीज मिल रहे हैं। इसके अलावा सीमावर्ती जिले डूंगरपुर और उदयपुर में तेज़ी से पॉजिटिव बढे हैं। यहां पर 40 व 31 आए हैं। उदयपुर में एक राजकीय बालिका छात्रावास की 16 छात्राएं एक साथ कोरोना पॉजीटिव आई है। इससे पहले भी उदयपुर में एक विद्यालय में भी एक साथ 25 छात्र कोरोना की चपेट में आ चुके हैं। सूबे के अन्य जिले भी चपेट में आ रहे हैं। जयपुर में 27, अजमेर 14, जोधपुर, कोटा में 11-11 मरीज मिले है। इसके अलावा टोंक, सीकर, राजसमंद, प्रतापगढ़, नागौर, झालावाड़, गंगानगर, हनुमानगढ़, धौलपुर, बीकानेर, भीलवाड़ा, चूरू, बारां, बांसवाड़ा और अलवर में भी कोरोना के नये केस सामने आए हैं। राजस्थान में कोरोना टीकाकारण जारी है वही पॉजिटिव भी बढ़ रहे है। आप साबुन से बार बार हाथ धोएं, मास्क पहिने। कोरोना को फैलने से रोकें।


Share This News