ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 64 जर्मनी में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 20 लाख के पार ? Rajasthan News Portal अंतरराष्ट्रीय, बीकानेर अपडेट
Share This News

यूरोपीय देशों में कोरोना का तांडव जारी है। जर्मनी में कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या 20 लाख के पार हो गई है। लॉक डाउन है इसके बाद भी बढ़ रही संख्या ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है और अब सख्ती और ज्यादा बढ़ाने पर बातचीत और तैयारी होगी।

रिपोर्ट के अनुसार जर्मनी में बीते 24 घंटे में 1200 लोगों की मौत कोरोना वायरस के कारण हुई। इसे मिलाकर अब तक 45,000 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। इनमें से आधी संख्या उन लोगों की है जिन्होंने केवल दिसंबर महीने में अपनी जान गंवाई।जर्मन चांसलर अंगेला मैर्केल ने गुरुवार को सत्ताधारी पार्टी सीडीयू की बैठक के दौरान कहा कि वे राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ बात करके आगे के कदमों का एलान करेंगी। यह बैठक पहले 25 जनवरी को होने वाली थी लेकिन अब इसे और पहले किया जाएगा. मैर्केल का मानना है कि वायरस के फैलाव को रोकने के लिए कुछ और कदम उठाना जरूरी हो गया है. चांसलर ने ब्रिटेन में सामने आए वायरस के नए संस्करण को लेकर भी चिंता जताई है। भारत में कोरोना कम हुआ है खतरा अभी बरकरार है।


Share This News