ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 178 कोरोना के इतने मिले नए पॉजिटिव ! Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

TP न्यूज़, बीकानेर। कोरोना अब तेज़ी से फैल रहा है। शनिवार देर रात आई रिपोर्ट में 17 नए पॉजिटिव आए हैं।सीएमएचओ डॉ. सुकुमार कश्‍यप ने बताया कि 17 नए मरीजों में नापासर से 7, जयनारायण व्‍यास कॉलोनी से 3, एमपी कॉलोनी और बल्‍लभ गार्डन से 2-2, गंगाशहर, मुरलीधर व्‍यास कॉलोनी और विश्‍वकर्मा गेट क्षेत्र से 1-1 कोरोना मरीज मिले हैं। इससे पहले शुक्रवार रात आई रिपोर्ट में 14 नए पॉज़िटिव केस सामने आए थे। ये मरीज गोपेश्वर बस्ती, रानी बाज़ार, गंगा शहर, देशनोक, डूंगरगढ़, नोखा और गजनेर में कोरोना से मिले। आप सावधान रहें। दो गज की दूरी, मास्क लगाने के साथ साबुन से हाथ धोना जरूरी।


Share This News