ताजा खबरे
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 1 13 नवम्बर को कोटगेट पर होगा,मास्क वितरण और समझाइश Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। – मारवाड़ जन सेवा समिति,विप्र फाउंडेशन,बीकानेर तथा खिज्मदगार खादिम सोसायटी के सयुक्त तत्वाधान में 13 नवम्बर,शुक्रवार को साय 4 बजे कोटगेट पर मास्क वितरण के साथ कोरोना से बचने हेतु मास्क कितना जरूरी है,यह समझाइश तथा इस बार दीपावली को स्वास्थ्य दृष्टि को ध्यान में रखते हुवे पटाखे न छोड़ने की समझाइश भी की जाएगी । विप्र फाउंडेशन के जिलाध्यक्ष राजकुमार व्यास ने बताया कि जब तक कोरोना वैक्सीन नही आती तब तक मास्क ही इस महामारी से एकमात्र बचाव है । मारवाड़ जनसेवा समिति के अध्यक्ष रमेश व्यास ने बताया कि इस महामारी में सर्वाधिक लोग श्वास सम्बन्धी बीमारी से पीड़ित है ऐसे रोगियों को दीपावली पर छोड़े गए पटाखे से प्रदूषण होगा जो इस बीमारी से ग्रसित पीड़ितों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है । खिज्मदगार खादिम सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद नसीम ने बताया कि बीकानेर के ह्रदय स्थल कोटगेट से आवागमन करने वाले राहगीरों से समझाइश का मकसद ही इनको जागरूक करना और इस महामारी पर विजय पाना होगा ।


Share This News