ताजा खबरे
IMG 20201106 WA0135 Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

निर्माण श्रमिकों को किया जागरुक, बांटे मास्क

Tp न्यूज। ‘हारेगा कोरोना, जीतेगा बीकाणा’ अभियान के तहत शुक्रवार को नत्थूसर गेट के बाहर निर्माण श्रमिकों को कोरोना एडवाइजरी के बारे में समझाइश की गई। अभियान समन्वयक राजेन्द्र जोशी ने कहा कि निर्माण श्रमिक, कार्य स्थल पर अनिवार्य रूप से मास्क लगाए रखें। एक-दूसरे से आवश्यक दूरी रखें तथा बार-बार हाथ धोते रहें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को जागरुक रहने की जरूरत है, तभी कोरोना संक्रमण को खत्म किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार के निर्देश पर जिले भर में जागरुकता का सतत अभियान चलाया जा रहा है। जिला कलक्टर की पहल पर इसे जन-जन का अभियान बनाया जा चुका है। उन्होंनेे कहा कि निर्माण श्रमिक, समाज का महत्वपूर्ण अंग है। ऐसे में इनमें भी जागरुकता जरूरी है। इस दौरान निगम के स्वच्छता प्रभारी कमल चांवरिया भी मौजूद रहे।


Share This News