ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201004 005550 3 लौट रहा कोरोना! नया स्वरुप और खतरनाक? Rajasthan News Portal दिल्ली
Share This News

Tp न्यूज़, नई दिल्ली। कोरोना वापस लौट रहा है? तेज़ी से बढ़ रहे मामले कुछ ऐसा ही संकेत कर रहे हैं। केरल और महाराष्ट्र सहित देश के कई राज्यों में हफ्ते भर में कोरोनो वायरस के मामलों में वृद्धि देखी गई है। इनमें से कुछ जगहों पर रोजाना संक्रमण के मामलों में एक तेजी देखने को मिली है। मामलों में यह वृद्धि वायरस में नए म्यूटेशन के डर को बढ़ा रहा है। बताया जा रहा है कि करेल और महाराष्ट्र के अलावा पंजाब और मध्य प्रदेश में भी कोविड मामले तेजी से बढ़े हैं। शनिवार तक देश में कुल 10,977,387 कोविड-19 मामलों की पुष्टि की गई है, इनमें से पिछले 24 घंटों में 13,993 मामले दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय ने कहा कि 29 जनवरी के बाद यह एक दिन में दर्ज किए जाने वाले कोरोना के सबसे अधिक मामले हैं।  वेल्लोर के क्रिश्चियन मेडिकल कॉलेज में वायरोलॉजी विभाग के पूर्व प्रमुख डॉ. टी जैकब जॉन ने कहा कि यह देखने के लिए निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता है कि क्या वायरस के नए वेरिएंट ने अपनी जड़ें जमा ली हैं। उन्होंने कहा, “अगर वायरस का नया रूप लोगों को संक्रमित कर रहा है, तो भी पिछले संक्रमण से बनी एंटीबॉडी अभी भी लोगों की रक्षा करेगा।” मामलों में वृद्धि को देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने वायरस के संचरण की श्रृंखला को तोड़ने और बीमारी के प्रसार को रोकने के लिए कोविड-19 से बचने के लिए जरुरी चीजें लोगों से अपनाने की बात दोहराई है।
देश के वो राज्य जहां दर्ज किए जा रहे हैं सबसे अधिक कोरोना मामले
महाराष्ट्र: पिछले एक हफ्ते में, महाराष्ट्र में रोजाना नए कोविड-19 मामलों की संख्या में तेजी देखी गई है, जहां फिलहाल देश में रोजाना सबसे अधिक नए कोरोना मामलों दर्ज किए जा रहे हैं। पिछले 24 घंटों में, राज्य में 6,112 नए मामले सामने आए हैं।
केरल: दक्षिणी राज्य केरल से शुक्रवार को 4,584 नए कोरोना मामलों सामने आए हैं, इसने राज्य के संक्रमण के मामलों की संख्या दस लाख के पार पहुंचा दिया है।
पंजाब: देश के उत्तरी राज्य पंजाब में पिछले 24 घंटों में 383 नए मामलों के साथ पिछले सप्ताह में दर्ज किए गए रोजाना के कोविड मामलों की संख्या में अचानक से वृद्धि हुई है।
मध्य प्रदेश: मध्य प्रदेश में 13 फरवरी से कोडिव मामलों की संख्या में वृद्धि देखी जा रही है। पिछले 24 घंटों में देखा जाए, तो राज्य में 297 नए मामले दर्ज किए गए हैं।
छत्तीसगढ़: पिछले सात दिनों में छत्तीसगढ़ में भी रोजाना दर्ज किए जाने वाले कोविड मामलों में वृद्धि देखी गई है। जबकि पिछले 24 घंटों की बात की जाए तो प्रदेश 259 नए मामले सामने आए हैं।


Share This News