ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210913 125528 14 कोरोना के 24 घंटे में फिर बढ़े पॉजिटिव Rajasthan News Portal राजस्थान
Share This News

Thar पोस्ट, तिरुवनंतपुरम। कोरोना के पॉजिटिव अब फिर से बढ़ने लगे है। राजस्थान में पॉजिटिव लगातार आ रहे है। केरल में मंगलवार को कोविड-19 से 370 और मौतों के बाद मृतक संख्या बढ़कर 38,045 हो गई। वहीं, संक्रमण के 4,972 नये मामले सामने आने के साथ ही राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,97,845 हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने एक विज्ञप्ति जारी कर यह जानकारी दी। इससे पहले सोमवार को केरल में कोरोना वायरस संक्रमण के 3,698 नए मामले सामने आए थे। विज्ञप्ति के मुताबिक केरल में बीते 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 5,978 मरीज संक्रमणमुक्त हुए, जिससे राज्य में इस जानलेवा वायरस के संक्रमण को मात देने वालों की संख्या बढ़कर 50,18,279 हो गई है। राजस्थान में एक ही स्कूल में कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद चिंता बढ़ गई है। राजस्थान में इन दिनों वेडिंग टूरिज्म के चलते एक राज्य से दूसरे राज्य लोग अधिक आ जा रहे हैं। इसके अलावा पर्यटन मेले भी आयोजित हो रहे है। यदि कोरोना के पॉजिटिव तेज़ी से बढ़ते है तो बीकानेर में जनवरी में होने वाला ऊंट उत्सव भी खटाई में पड़ सकता है।


Share This News