ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20210507 163654 कोरोना : बॉलीवुड की यह नायिका करेगी राजस्थान में मदद Rajasthan News Portal मुंबई
Share This News

Thar पोस्ट। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने लॉ अवेयरनेस सोसाइटी के साथ राजस्थान में जरूरतमंदों की मदद करने की पहल की है। अवेयरनेस सोसाइटी के संस्थापक और अध्यक्ष भुवनेश व्यास ने बताया कि बॉलीवुड के कई सेलिब्रेटीज भारत की कोरोना से लड़ाई के लिए मदद का हाथ बढ़ा रहे हैं, इस काम में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर भी आगे आयी है वह लगातार सोशल मीडिया पर जरूरतमंद लोगों की डीटेल्स शेयर कर रही हैं ताकि ऐसे उन तक जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके। वह ट्वीट्स के जरिए सुनिश्चित कर रही हैं कि लोगों की मदद समय पर की जा सके और जान बचाई जा सके। संस्था के अध्यक्ष भुवनेश व्यास ने बताया कि उनके अनुरोध करने पर भूमि पेडनेकर ने लॉ अवेयरनेस सोसाइटी के साथ हाथ मिलाकर राजस्थान में जरूरतमंदों की मदद करने की पहल की है। राजस्थान में अगर किसी को वेंटीलेटर, ऑक्सीजन बेड, ऑक्सीजन सिलिंडर, एम्बुलेंस आदि की मदद या जानकारी चाहिए हो तो वह भूमि पेडनेकर को ट्विटर पर टैग कर सकते है और लॉ अवेयरनेस सोसाइटी की टीम उनको जल्द से जल्द मदद करने की प्रयास करेगी। राजस्थान में ज्यादा से ज्यादा लोगों की मदद करने के लिए सोसाइटी द्वारा 21 जिलों में एक्टिव टीम गठित की गई है, बीकानेर सम्भाग का दायित्व सोसाइटी के कॉर्डिनेटर धीरज मोदी को दिया गया है।


Share This News