ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20201119 WA0104 ग्रामीण क्षेत्रों के मंदिरों में लगाई गई हेंड सेनेटाईजेशन मशीन Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। कोविड-19 वैश्विक महामारी से बचाव के लिए ग्रामीण क्षेत्र के मंदिरों में विप्र फाउंडेशन महिला प्रकोष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं सामाजिक कार्यकर्ता शोभा सारस्वत द्वारा हेंड सेनेटाईजेशन मशीन लगाई गई है।
ग्रामीण क्षेत्र जामसर गांव स्थित श्री श्री 1008 गुरु गंगाईनाथ जी महाराज समाधि स्थल तथा जिप्सम कालोनी जामसर के संकट मोचन हनुमान मंदिर में एक एक हेंड सेनेटाईजेशन मशीन लगाई गई। इस अवसर पर मठाधीश शीतलनाथ जी महाराज तथा हनुमान मंदिर के पूजारी मेघराज जी ओझा उपस्थित हुए। वहीं मोलाणियां पंचायत के गांव करणीसर बीकाण स्थित करणी माता मंदिर में भी हेंड सेनेटाईजेशन मशीन लगाई गई। इस अवसर पर पूजारी भवानीशंकर शर्मा, पुर्व वार्ड पंच सावित्री देवी सारस्वा तथा घनश्याम शर्मा उपस्थित हुए। भाजपा महिला मोर्चा जिला देहात प्रभारी शोभा सारस्वत ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी दो गज दूरी तथा मास्क पहनना है जरूरी, हेंड सेनेटाईजेशन झागदार साबून से बार बार हाथ धोने की जानकारी प्रदान कर जनता को जागरूक किया जा रहा है। हेंड सेनेटाईजेशन मशीन उपलब्ध कराने के लिए यूआईटी के पुर्व चेयरमैन महावीर रांका का आभार व्यक्त किया गया।


Share This News