ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
IMG 20220110 191428 6 कोरोना : बीकानेर रेड जोन में शामिल! बढ़ेगी सख्ती Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Thar पोस्ट, बीकानेर। बीकानेर समेत राजस्थान के अनेक जिलों में कोरोना आउट ऑफ कंट्रोल होता जा रहा है। जयपुर, जोधपुर और बीकानेर ऐसे जिले हो गए, जो राज्य सरकार की गाइडलाइन के मुताबिक रेड जोन में आ गए है। बीकानेर में संक्रमण की औसत दर 10 फीसदी को पार कर गई है। राज्य सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक जिस क्षेत्र या जिले में संक्रमण की दर 10 फीसदी से ऊपर पहुंच जाए वहां कलेक्टर, एसपी या पुलिस कमिश्नर को अतिरिक्त प्रतिबंध लगाने के अधिकारी दिए है।जयपुर में वर्तमान में सबसे ज्यादा 15.78 फीसदी पॉजिटिविटी रेट है। इसके बाद जोधपुर में 14.04 और अब बीकानेर में 10.50 फीसदी। इस कारण अब जयपुर, जोधपुर के बाद बीकानेर में भी राज्य सरकार की नई गाइडलाइन के मुताबिक कोरोना संक्रमित एरिया की रेड जोन कैटेगरी में आ गया है। शाम 8 बजे से पहले बाजार बंद हो जाएंगे। वहीं शानिवार रात 11 से सोमवार सुबह 5 बजे तक वीकेंड कर्फ्यू लगेगा।

7 जिले येलो जोन में
राज्य के 33 में से 3 जिलों के रेड जोन के अलावा 7 जिले ऐसे है, जो येलो जोन कैटेगरी में आ रहे हैं। इन जिलों में सात दिन की औसत संक्रमण दर 5 से 10 फीसदी के बीच बनी हुई है। इनमें अलवर, भरतपुर, अजमेर, कोटा, उदयपुर के अलावा चित्तौड़गढ़ और बाड़मेर शामिल है। इन जिलों में सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी रेट कोटा में 8.19 फीसदी है।


Share This News