ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 60 बीकानेर बंद, मोहर्रम पर यह रहेगी व्यवस्था Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। बीकानेर में कर्फ्यू। लेकिन मोहर्रम पर आमजन के लिए आवागमन की गतिविधियां प्रतिबंध से मुक्त रहेगीं। जिला मजिस्ट्रेट ने एक आदेश जारी कर कोरोना संक्रमण रोकथाम के लिए रविवार से लेकर सोमवार प्रातः 6 बजे तक निषेधाज्ञा लागू की है। मेहता द्वारा जारी आदेश के अनुसार इस दौरान बीकानेर नगर निगम, नगर पालिका नोखा, श्री डूंगरगढ़ , देशनोक की सीमा क्षेत्र में समस्त व्यापारिक, व्यवसायिक वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, मॉल ,कटले दुकानें ,सब्जी मंडी, गाड़े अस्थाई दुकानें और भ्रमणशील ठेले निषेध रहेंगे, लेकिन उक्त नगर निगम और नगर पालिका क्षेत्रों में मोहर्रम के उपलक्ष्य में आमजन के लिए आवागमन की गतिविधियां प्रतिबन्ध से मुक्त रहेगी, किन्तु इस दौरान किसी भी प्रकार के जुलूस ,सामाजिक कार्यक्रम ,भीड़ होने आदि पर पूर्णतया प्रतिबंध रहेगा। इस आदेशानुसार जिला प्रशासन, पुलिस अधिकारी कर्मचारी जो ड्यूटी पर तैनात है, राजकीय अस्पतालों के चिकित्सक और अन्य पैरामेडिकल स्टाफ, औद्योगिक क्षेत्र में स्थित औद्योगिक इकाइयां, अन्य आपातकालीन स्थिति के लिए कोई भी व्यक्ति और उनके वाहन, दवा की दुकानें स्टाफ दूध विक्रेता के वाहन इस प्रतिबंध से मुक्त रहेंगे। आदेशानुसार दूध की दुकानों के लिए प्रातः 6 से 9.00 बजे तक तथा शाम 6.00 से रात 9.00 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। इस दौरान व्यक्तियों को एयरपोर्ट रेलवे स्टेशन या बस स्टैंड से आने जाने के लिए आवश्यक गतिविधियों को प्रतिबंध से मुक्त रखा गया है।


Share This News