ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 16 व्यापार : पूर्व की तरह ही अप्रूव होंगे लाइसेंस Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। सूक्ष्म व लघु उद्योगों जिनका वार्षिक टर्नओवर 12 लाख तक है उनका लाईसेंस पहले की भांति जिले स्तर पर ही अप्रूव होगा। इस आशय के आदेश बीकानेर पहुंच जाने के बाद व्यापारियों में खुशी की लहर है। बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल के अध्यक्ष रघुराज सिंह राठौड़, उपाध्यक्ष अनिल सोनी झूमरसा, हेतराम गौड़, वेदप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि एफएसएसएआई द्वारा जारी नोटिफिकेशन में यह जानकारियां दी गयीं है। आदेशों में बताया गया है कि मिठाई व नमकीन की उत्पादन क्षमता 2 टन प्रतिदिन तक है उनके लिए जरुरी मानक तैयार किए जा रहे हैं जिन्हें आगामी 6 महीनों में तैयार किया जाएगा। उसके बाद ही लाईसेंस भी जिले स्तर पर मिलने के लिए मानक तय होंगे। प्रवक्ता सोनूराज आसूदानी समेत पदाधिकारीगण व व्यापारियों ने नए नोटिफिकेशन के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल का आभार जताया है। इस सम्बन्ध में बीकानेर व्यापार उद्योग मंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री हर्षवर्धन, केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम को भी समस्या समाधान के लिए अवगत कराया था। जिस पर केंद्र सरकार द्वारा तुरंत संज्ञान लिया गया है। सोनी ने बताया कि कोरोना काल में केंद्र सरकार द्वारा कुछ हद तक व्यापारियों, उद्योगपतियों के लिए यह अच्छी खबर है।


Share This News