ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
Screen Shot 2020 08 19 at 5.45.42 PM 226 भाजपा देगी जिले और मंडल कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज। शहर भारतीय जनता पार्टी बीकानेर जिले की संगठनात्मक रचना पूर्ण होने के पश्चात अब अक्टूबर के प्रथम सप्ताह में वर्चुअल प्रशिक्षण की कार्यशालाओं का शुभारम्भ किया जा रहा है, प्रशिक्षण हेतु पार्टी ने व्यापक तैयारियां कर ली है। शहर जिला अध्यक्ष अखिलेश प्रताप सिंह के अनुसार जिला पदाधिकारी, एवं कार्यकरणी सदस्यों का प्रशिक्षण प्रदेश के मार्गदर्शन में चलेगा, जबकि मंडल पदाधिकारियों का प्रशिक्षण का कार्य जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के निगरानी में चलेगा। उन्होंने बताया कि जिले एवं मंडल स्तर पर नियंत्रण एवं संचालन करने के लिए टीम का गठन किया गया है। जिले स्तर पर चलने वाले प्रशिक्षण के लिए शहर जिला महामंत्री अनिल शुक्ला को समन्वयक की जिम्मेदारी दी गई है। प्रशिक्षण कार्य के लिये नियुक्त 6 सदस्यों की टोली में विजय उपाध्याय को जिला संयोजक, डॉ अशोक मीणा को सह सयोजक,बनाया गया है। दलीप सिंह आडसर, राजेश आचार्य एवं अर्जुन कुमावत को सदस्य बनाया गया है। ये 6 सदस्यी प्रशिक्षण टोली प्रदेश के निर्देश अनुसार कार्य करते हुए प्रशिक्षण कार्य को आगे बढायेगी। मण्डल स्तर के प्रशिक्षण के लिए प्रत्येक मंडल के समन्वयक टोलियों का गठन अगले एक-दो दिन में पूर्ण कर ली जाएगा।अक्टूबर के प्रथम सप्ताह के अंत तक सभी मंडलो के प्रशिक्षण पूर्ण कर लिए जाएंगे। ये प्रशिक्षण टीम 3 वर्ष के लिए विभिन्न प्रशिक्षण कार्यो के लिए गठित की गई है।


Share This News