ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 21 आधार नम्बर को जोड़े जाने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। वन नेशन वन राशन कार्ड अभियान के तहत राशन कार्ड में अंकित प्रत्येक सदस्य के आधार नम्बर को जोड़े जाने की अंतिम तिथि 25 नवम्बर है।
जिला रसद अधिकारी भागूराम महला ने बताया कि राशन कार्ड से आधार कार्ड को जोड़ने के कार्य को बीकानेर जिले के सभी  ब्लाॅक में ई मित्र द्वारा किया जा रहा है। महला ने बताया कि भविष्य में पोस मशीन के माध्यम से उसी व्यक्ति का राशन दिया जायेगा जिसका आधार नम्बर उसके राशन कार्ड से जुड़ा हुआ होगा। इस कार्य में ई मित्र केन्द्रों के सहयोग हेतु समस्त उचित मूल्य दुकानदार अपने क्षेत्र के सभी राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना (एनएफएसए) में शामिल राशन कार्डधारियों को आधार नम्बर से जोड़ने के लिए सम्पर्क कर रहे हैं। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा इस कार्य की अंतिम तिथि 25 नवम्बर 2020 निर्धारित की गई है। जो उचित मूल्य दुकानदार आधार नम्बर को राशन कार्ड से जोड़ने के अभियान में शिथिलता बरतेंगे उनके विरूद्ध विभागीय प्रकरण दर्ज कर कठोर कार्यवाही की जायेगी। जिला रसद अधिकारी ने बताया कि आधार सीडिंग के कार्य में तेजी लाने हेतु समस्त प्रवर्तन अधिकारी एवं प्रवर्तन निरीक्षकों को निर्धारित तिथि तक शत प्रतिशत सीडिंग कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया है।


Share This News