ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 8 राष्ट्रीय युवा दिवस पर भाषण प्रतियोगिता Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

Tp न्यूज़। ह्यूमन राइट्स इंटरनेशनल फेडरेशन द्वारा राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में भाषण प्रतियोगिता आयोजित की जा रही है। जिस का विषय है कि कितनी जरुरी है राजनीति में युवाओं की भागीदारी?संस्थान की नेशनल चीफ एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. अर्पिता गुप्ता ने बताया की समय की माँग है कि राजनीति में कुछ बदलाव आवश्यक हैं व युवा वर्ग के सकारात्मक नजरिए व शिक्षा विद दिशा-निर्देश राष्ट्र विकास में कैसे सहयोग दे सकते हैं यह समझने के लिए इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।इसमें युवक-युवतियों को दिए गए विषय पर अधिकतम 2 मिनट तक का वीडियो बनाकर भेजना है।
प्रतियोगिता दो वर्ग में विभाजित की गई है| जिसमें प्रथम वर्ग में 18 से 25 वर्ष आयु के युवक- युवतियाँ व द्वितीय वर्ग मे 26 में 35 वर्ष आयु के युवक-युवतियाँ भाग ले सकते हैं| प्रतियोगिता में शामिल होने की अंतिम तिथि 9 जनवरी हैं | प्रतियोगिता मे रजिस्ट्रेशन पूर्णतया नि:शुल्क है|
संस्थान की जिला अध्यक्ष सुधा आचार्य ने बताया कि प्रत्येक वर्ग से तीन विजेताओं का चयन किया जाएगा|
संस्थान के जिला निर्देशक गुलाब सोनी ने कहा कि सभी विजेताओं को राष्ट्रीय युवा दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा|
प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर की गयी चर्चा मे संस्थान के सभी सदस्यों रमेश सियोता, हसन खान, सुभाष विश्नोई, सुरेंद्र जोशी, सौरभ बंसल, कमल शर्मा, सचिन बैद, आदि उपस्तिथ रहें | प्रतियोगिता से सम्बंधित अधिक जानकारी के लिए 8946940980 पर संपर्क करें |


Share This News