ताजा खबरे
सांखला व कोटगेट रेलवे फाटक पर जाम के दौरान लगेगा छाया टेंट, श्याम पंचारिया की मांग पर जिला कलेक्टर ने दिए निर्देशगंगा तट पर होगा चार दिवसीय यज्ञोपवित संस्कार, बीकानेर से सैकड़ों बच्चे धारण करेंगे जनेऊकार्यालयों में ताले लटके मिले, श्री कोलायत बीकानेर में राज्य स्तरीय आकस्मिक निरीक्षण : बड़ी संख्या में कार्मिक अनुपस्थितनिःशुल्क यज्ञोपवीत संस्कार में 89 बटुकों का हुआ उपनयनकांग्रेस ने तीन मंडल अध्यक्ष बदलेग्राम रथ अभियान: बीकानेर में जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाईदेश : दुनिया की खास खबरेंब्रिगेडियर जगमाल सिंह राठौड़ का निधनदिग्गज अभिनेता कपूर का निधनगर्मी तपिश से राहत केवल तीन दिन, गड़बड़ रहेगा मौसम
ScreenShot2020 08 19at5.45.42PM 42 आज रात 8 बजे बेवजह बाहर निकले तो होगी कार्रवाई Rajasthan News Portal बीकानेर अपडेट
Share This News

बुधवार से नाइट कफ्र्यू की कड़ाई से हो पालना -मेहता

Tp न्यूज़। जिला कलक्टर नमित मेहता शहर में नाइट कर्फ्यू को लेकर काफी सर्तक है। उन्होंने बीती रात को प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियांे के साथ शहर मंे सघन भ्रमण कर, नाइट कफ्र्यू के दौरान मार्केट और आमजन का घर से बाहर घूमने की स्थिति का आंकलन किया।
मेहता ने अपने दौरे के दौरान लगभग सभी थाना क्षेत्रांे का भ्रमण किया और विभिन्न्न चैराहांे पर अनावश्यक रूप से लोगांे के बैठे रहने को गंभीरता से लिया। उन्होंने मौके पर ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देश दिए कल से रात 8 बजे बाद कोई भी व्यक्ति घर से बाहर बिना काम के घूमते हुए नहीं पाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पुलिस इसे सख्ती से लागू करे। पहले समझाईश करें तथा नहीं मानने पर महामारी एक्ट के तहत कार्यवाही सुनिश्चित करंे।
जिला कलक्टर ने सार्दुल सर्किल, महात्मा गांधी रोड,कोटगेट, स्टेशन रोड, गंगाशहर रोड, गोगागेट, रावतमल कोचर सर्किल, गंगाशहर मुख्य मार्केट, गांधी चौक, रानीजार, मेडिकल काॅलेज होते हुए जयनारायण व्यास काॅलोनी मूर्ति सर्किल पहंुचे और नाइट कफ्र्यू के दौरान जो खामियां देखने को मिली,उसे बुधवार से सुधारने के निर्देश दिए। दौरे में अतिरिक्त जिला कलक्टर (शहर) सुनीता  चौधरी  , अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक पवन मीना, अतिरिक्त निदेशक माध्यमिक शिक्षा रचना भाटिया, उपखण्ड अधिकारी मीनू वर्मा, सहायक कलक्टर बिन्दू खत्री, सीओ सिटी सुभाष चंद्र शर्मा, कोटगेट थानाधिकारी आपीएस धर्म पूनिया सहित अन्य अधिकारी शामिल थे।  


Share This News